मध्यप्रदेश शासन, उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शासकीय महाविद्यालय मड़वास में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में 14 से 28 सितंबर तक आयोजित हिंदी पखवाड़े का समापन समारोह उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ।
हिंदी पखवाड़े के दौरान महाविद्यालय में निबंध, सुलेख, भाषण, हिंदी प्रश्नोत्तरी एवं क्विज तथा वाद-विवाद सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
खास बातें
- हिंदी पखवाड़े के दौरान महाविद्यालय में निबंध, सुलेख, भाषण, हिंदी प्रश्नोत्तरी एवं क्विज तथा वाद-विवाद सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
- समापन समारोह का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य गोपाल चौरसिया ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
- हिंदी पखवाड़े का संयोजन एवं समन्वयन भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी डॉ. दीपक अग्निहोत्री द्वारा किया गया।
समापन समारोह का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य गोपाल चौरसिया ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। हिंदी पखवाड़े का संयोजन एवं समन्वयन भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी डॉ. दीपक अग्निहोत्री द्वारा किया गया।
इस अवसर पर डॉ. दीपक अग्निहोत्री ने बताया कि हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि विकसित करना तथा शुद्ध एवं प्रभावी लेखन के लिए उन्हें प्रोत्साहित करना है।
समापन कार्यक्रम में सामाजिक न्याय विभाग, जिला सीधी के सेवानिवृत्त कलाकार सुरेंद्र प्रसाद शुक्ला उपस्थित रहे। उन्होंने हिंदी भाषा की महत्ता पर आधारित अपनी कविता प्रस्तुत कर विद्यार्थियों को हिंदी के प्रति प्रेम और सम्मान का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. निशा सिंह ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार से डॉ. रामधारी जायसवाल, डॉ. राजेश पटेल, तेज प्रकाश कुशवाहा, मनीषा कुमावत, प्रवीण कुमार, बाबा हरिनंद साकेत सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

