कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विकास मिश्रा के निर्देशन में पंचायत उप निर्वाचन के अंतर्गत विभिन्न रिक्त पदों के लिए कराई गई मतगणना आज संबंधित खंड मुख्यालयों में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। मतगणना के उपरांत जनपद पंचायत सदस्य एवं सरपंच पद के निर्वाचन परिणाम घोषित किए गए।
जनपद पंचायत रामपुर नैकिन के निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 1 से नीलेश कुमार तिवारी विजयी रहे। उन्हें 2127 मत प्राप्त हुए, जबकि ऋषिराज मिश्रा को 1630 मत मिले। 91 मत नोटा में डाले गए।
जनपद पंचायत रामपुर नैकिन के निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 19 से जय कुमार सिंह लाला भैया विजयी रहे। उन्हें 2000 मत प्राप्त हुए। ईन्दबली सिंह गोंड को 704, रामलाल कोल को 464 तथा जानकी सिंह को 711 मत मिले। 92 मत नोटा में डाले गए।
सरपंच पद के लिए जनपद पंचायत सीधी की ग्राम पंचायत सेन्दुरा में कौशिल्या विजयी रहीं। उन्हें 573 मत प्राप्त हुए। संदीप प्रताप सिंह को 273 तथा बुद्धसेन सिंह को 207 मत मिले, जबकि 11 मत नोटा में डाले गए।
इसी प्रकार जनपद पंचायत कुसमी की ग्राम पंचायत खोखरा में सरपंच पद पर कौशिल्या विजयी रहीं। उन्हें 654 मत प्राप्त हुए। केशकली सिंह को 415 मत मिले तथा 26 मत नोटा में डाले गए।
मतगणना संबंधित खंड मुख्यालयों में निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया एवं दिशा-निर्देशों के अनुसार सम्पन्न कराई गई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विकास मिश्रा के निर्देशन में निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मतगणना कार्य को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराया।
