मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026राशिफलगेम ज़ोनवीडियो

सेहत

सेहत की ताज़ा खबरें

13 खबरें

सेहत

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में आयुर्वेद एवं योग शिविर आयोजित

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयुष विभाग द्वारा जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयुर्वेद चिकित्सा एवं योग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के तहत ग्राम पंचायत थौना, तरीचर कला, सेंदरी, उरदौरा, चोमों, गैलवारा सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों में शिविर लगाकर ग्रामीण नागरिकों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। आयुर्वेद चिकित्सा शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीण नागरिकों, महिलाओं एवं बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। आयुष विभाग की चिकित्सकीय टीम द्वारा नागरिकों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी लेकर आवश्यक जांच, चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार प्रदान किया गया। आवश्यकता के अनुसार आयुर्वेदिक औषधियों का निःशुल्क वितरण भी किया गया। शिविरों के साथ-साथ योग शिविरों का भी आयोजन किया जा रहा है। आयुष विभाग की टीम द्वारा ग्रामीण नागरिकों को योग के महत्व एवं नियमित योगाभ्यास से होने वाले लाभों की जानकारी दी जा रही है। शिविरों में नागरिकों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया तथा नियमित रूप से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया। योग के माध्यम से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक शांति, तनाव में कमी तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के संबंध में भी जानकारी दी गई। वर्तमान मौसम में गर्मी एवं लू से होने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए शिविरों में नागरिकों को लू से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। ग्रामीणों को पर्याप्त मात्रा में पानी एवं तरल पदार्थों का सेवन करने, तेज धूप में अनावश्यक बाहर निकलने से बचने, हल्के एवं पौष्टिक भोजन का सेवन करने तथा स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी जा रही है। गर्मी एवं लू से संबंधित आवश्यक आयुर्वेदिक औषधियां भी नागरिकों को निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। शिविरों के माध्यम से ग्रामीण नागरिकों को आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति, योग, स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार एवं नियमित दिनचर्या के महत्व की जानकारी दी जा रही है। आयुष विभाग की टीम द्वारा नागरिकों को दैनिक जीवन में स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा रोगों से बचाव के लिए प्राकृतिक, संतुलित एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित किए जा रहे इन आयुर्वेद एवं योग शिविरों से ग्रामीणों को अपने गांव में ही स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श, आवश्यक औषधियां

पूरा प्रदेश

सेहत

सेवा संकल्प अभियान में जिला चिकित्सालय में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर संपन्न नि:शुल्क जांच शिविर में 781 रोगियों की हुई जांच

जिला चिकित्सालय रीवा में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत निःशुल्क जांच एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 781 मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक जांच की गई तथा चिकित्सकों द्वारा मरीजों को आवश्यक परामर्श एवं उपचार संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

रीवा

श्रम

पुराने बस स्टैंड से बसों का संचालन बंद, नए बस स्टैंड से शुरू हुई नई व्यवस्था

श्रमिकों के लिए पुराने बस स्टैंड पर बना अस्थायी लेबर चौक, पहले दिन स्वास्थ्य शिविर के साथ योजनाओं की जानकारी बुजुर्ग यात्रियों की परेशानी का प्रशासन ने तत्काल किया समाधान, नए बस स्टैंड पर ऑटो-ई रिक्शा और यात्री सुविधाओं पर जोर

सीधी

सेहत

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर पनवार में स्वास्थ्य परीक्षण एवं विधिक जागरूकता शिविर

वरिष्ठ नागरिकों को अधिकारों, कानूनी सहायता और कल्याणकारी योजनाओं की दी जाएगी जानकारी

सीधी

सफलता की कहानी

आयुष्मान भारत ने अशोक कुमार सोनी को दी आर्थिक चिंता से राहत

दो वर्षों से किडनी की बीमारी से जूझ रहे अशोक को जिला चिकित्सालय में निःशुल्क डायलिसिस और दवाओं का मिल रहा लाभ

सीधी

सेहत

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर एक अक्टूबर को विशेष स्वास्थ्य शिविर

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर 1 अक्टूबर को जिला चिकित्सालय सीधी में वृद्धजनों के लिए विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का आयोजन जिला चिकित्सालय के नवीन ओपीडी हॉल स्थित एनसीडी कक्ष में किया जाएगा।

सीधी

सेहत

2 से 10 अक्टूबर तक ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान, जनभागीदारी से सेवा का बनेगा जनआंदोलन

स्वच्छता से स्वास्थ्य, वृद्धजनों की सेवा से सैनिक सम्मान और जरूरतमंद विद्यार्थियों की मदद नौ गतिविधियां होंगी आयोजित कलेक्टर ने सभी गतिविधियां निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित करने के अधिकारियों दिये निर्देश

सीहोर

सफलता की कहानी

आयुष्मान भारत योजना से मिल रही निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा, चेतमणि मिश्रा के लिए बनी जीवन की संबल

सीधी जिले के ग्राम मवई निवासी चेतमणि मिश्रा, उम्र 50 वर्ष, पिछले आठ वर्षों से किडनी संबंधी बीमारी से जूझ रहे हैं। उनकी दोनों किडनियां खराब होने के कारण उन्हें नियमित डायलिसिस की आवश्यकता होती है।

सीधी

आयुष

अरावली में आयुर्वेद और पर्यावरण संरक्षण का संगम: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान और 132 इन्फैंट्री बटालियन (प्रादेशिक सेना) ईको राजपूत की साझा पहल

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), नई दिल्ली और 132 इन्फैंट्री बटालियन (प्रादेशिक सेना) ईको राजपूत ने दक्षिण दिल्ली के भाटी माइंस स्थित टेरियर्स हर्बल गार्डन में अश्वगंधा पौधारोपण एवं अनुसंधान पहल की शुरुआत की है।

देश

और खबरें

सभी खबरें →

खबर शेयर करें

WhatsApp पर भेजें ↗