जिला स्तर पर संचालित 100 सीटर पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास, नौढ़िया सीधी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 50 रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पिछड़ा वर्ग के 11वीं, 12वीं तथा उच्च शिक्षा में अध्ययनरत इच्छुक छात्र, जो सीधी के शासकीय अथवा अशासकीय महाविद्यालय में अध्ययनरत हैं, निर्धारित प्रारूप में 5 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन पत्र छात्रावास से निःशुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं। पूर्ण रूप से भरा आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों सहित छात्रावास अधीक्षक के समक्ष जमा करना होगा। प्रवेश के लिए छात्र का स्थानीय विद्यालय अथवा महाविद्यालय में प्रवेशित होना अनिवार्य है। ऑनलाइन प्रवेश की प्रति तथा शैक्षणिक संस्था के प्राचार्य द्वारा प्रमाणित आवेदन पत्र संलग्न करना आवश्यक होगा।

खास बातें

  • आवेदन के साथ आय, निवास एवं जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, समग्र आईडी, कॉलेज एलाटमेंट लेटर, कक्षा 10वीं एवं 12वीं की अंकसूची सहित आवश्यक दस्तावेज संलग्न करने होंगे।
  • छात्रावास में प्रवेश छात्रावास प्रवेश नियमावली-2012 के अनुसार दिया जाएगा और प्रवेश एक शिक्षण सत्र के लिए मान्य होगा।
  • प्रथम प्रवेश के समय 1000 रुपये की अवधान राशि (कॉशन मनी) जमा करना अनिवार्य होगी, जो छात्रावास छोड़ने के समय नियमानुसार वापस की जाएगी।

आवेदन के साथ आय, निवास एवं जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, समग्र आईडी, कॉलेज एलाटमेंट लेटर, कक्षा 10वीं एवं 12वीं की अंकसूची सहित आवश्यक दस्तावेज संलग्न करने होंगे। छात्रावास में प्रवेश छात्रावास प्रवेश नियमावली-2012 के अनुसार दिया जाएगा और प्रवेश एक शिक्षण सत्र के लिए मान्य होगा।

प्रथम प्रवेश के समय 1000 रुपये की अवधान राशि (कॉशन मनी) जमा करना अनिवार्य होगी, जो छात्रावास छोड़ने के समय नियमानुसार वापस की जाएगी। छात्रावासी छात्रों को 13 आकस्मिक एवं 20 मेडिकल अवकाश की पात्रता रहेगी।

विभाग द्वारा निर्धारित आचार-संहिता का पालन सभी छात्रावासियों के लिए अनिवार्य होगा। गलत जानकारी देने अथवा नियमों की अवहेलना करने पर छात्र को छात्रावास से निष्कासित किया जा सकेगा। प्रवेश संबंधी विस्तृत जानकारी छात्रावास अधीक्षक, पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास सीधी से प्राप्त की जा सकती है।