सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम के तीसरे एवं अंतिम दिवस मंगलवार को सीधी विधानसभा क्षेत्र के सभी 568 आंगनबाड़ी केंद्रों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान ‘मेरी कहानी, मेरी सफलता’ योजना के अंतर्गत लाभार्थी संवाद कार्यक्रम आयोजित कर शासन की पोषण, स्वास्थ्य एवं महिला कल्याण से संबंधित योजनाओं की जानकारी सरल एवं बोलचाल की भाषा में दी गई।
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्रों पर उपस्थित माताओं एवं अभिभावकों को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के उद्देश्य, पात्रता एवं मिलने वाले लाभों के संबंध में जानकारी दी गई। योजनाओं से लाभान्वित दो-तीन माताओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि शासकीय योजनाओं का लाभ मिलने से उनके परिवार और बच्चों के जीवन में किस प्रकार सकारात्मक बदलाव आया है।
खास बातें
- लाभार्थी माताओं ने पोषण, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास से जुड़ी सेवाओं के अनुभव साझा करते हुए अन्य महिलाओं को भी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
- संवाद के माध्यम से महिलाओं की जिज्ञासाओं एवं समस्याओं को समझने का प्रयास किया गया तथा उन्हें संबंधित सेवाओं एवं योजनाओं से जोड़ने की जानकारी दी गई।
- कार्यक्रम के दौरान बच्चों में उत्साह एवं खुशी बढ़ाने के लिए फलों एवं मिष्ठान का वितरण किया गया।
लाभार्थी माताओं ने पोषण, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास से जुड़ी सेवाओं के अनुभव साझा करते हुए अन्य महिलाओं को भी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। संवाद के माध्यम से महिलाओं की जिज्ञासाओं एवं समस्याओं को समझने का प्रयास किया गया तथा उन्हें संबंधित सेवाओं एवं योजनाओं से जोड़ने की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों में उत्साह एवं खुशी बढ़ाने के लिए फलों एवं मिष्ठान का वितरण किया गया। आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों और माताओं की सहभागिता से कार्यक्रम का वातावरण उत्साहपूर्ण रहा।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों को केवल पोषण एवं प्रारंभिक बाल विकास की सेवाओं तक सीमित न रखते हुए महिलाओं एवं परिवारों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने तथा उनके अनुभवों को साझा करने का प्रभावी मंच उपलब्ध कराया गया।
