कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने कहा है कि जिले के पात्र बुजुर्गों को मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना से नि:शुल्क तीर्थयात्रा का अवसर दिया जा रहा है। तीर्थदर्शन ट्रेन 12 अक्टूबर को तिरूपति-श्रीकालहस्ती के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन 18 अक्टूबर को वापस रीवा आएगी। तीर्थयात्रा का लाभ लेने के लिए पात्र बुजुर्ग जनपद पंचायत, तहसील कार्यालय, नगर निगम तथा नगर पंचायत कार्यालय में 23 सितम्बर तक आवेदन कर सकते हैं।

आयुक्त नगर निगम, एसडीएम, तहसीलदार, सीएमओ तथा जनपद के सीईओ तीर्थयात्रियों के आवेदन पत्रों की ठीक तरह से जाँच कर लें। पूरी तरह विधिवत भरे गए आवेदन पत्र पोर्टल में दर्ज करें तथा इसकी सूची दो प्रतियों में कलेक्टर कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं। आवेदन पत्रों को मूलत: कलेक्टर कार्यालय में भेजने के स्थान पर इनके समस्त कालमों को पूर्ति कराकर पूरी तरह से भरे गए आवेदन पत्रों को ही भेजें।