शासकीय कन्या महाविद्यालय सीधी में छात्राओं को रोजगारोन्मुखी एवं कौशल आधारित प्रशिक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ द्वारा 25 अगस्त 2026 से ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कोर्स का आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश नामदेव के मार्गदर्शन में संचालित हो रहा है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में महाविद्यालय की 110 छात्राएं सहभागिता कर रही हैं। छात्राओं को ब्यूटीशियन एवं व्यक्तिगत सौंदर्य देखभाल से संबंधित विभिन्न व्यावहारिक एवं आवश्यक कौशलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के लिए दो बैच संचालित किए जा रहे हैं। प्रथम बैच की प्रशिक्षक सुषमा साहू तथा द्वितीय बैच की प्रशिक्षक ज्योति वर्मा हैं।
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में व्यावसायिक कौशल विकसित कर उन्हें स्वरोजगार एवं रोजगार के अवसरों के लिए सक्षम बनाना है। प्रशिक्षण के माध्यम से छात्राओं को सौंदर्य देखभाल से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी एवं तकनीकी कौशल प्रदान किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम की संयोजक प्रभा सिंह एवं सहसंयोजक डॉ. राजेश कुमार साहू हैं। महाविद्यालय द्वारा इस प्रकार के कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से छात्राओं को आत्मनिर्भर एवं रोजगारपरक बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

