कलेक्टर विकास मिश्रा के निर्देशन एवं उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ. वंदना जैन के मार्गदर्शन में 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर जिले में जिला एवं विकासखंड स्तर पर रेबीज टीकाकरण एवं जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।
अभियान के दौरान पालतू श्वानों एवं अन्य पशुओं का समय पर रेबीज टीकाकरण कराने के लिए पशुपालकों को प्रेरित किया गया। पशुपालकों को रेबीज से बचाव के उपायों तथा पशुओं के नियमित टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी गई।
विकासखंड पशु चिकित्सा अधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में शिविर आयोजित कर पालतू श्वानों एवं अन्य पशुओं का रेबीज टीकाकरण किया गया। साथ ही पशुपालकों को रेबीज से बचाव के प्रति जागरूक करते हुए अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।

