उज्जैन,20 सितंबर। महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ, उज्जैन कार्यालय में गणेश उत्सव के सप्तम दिवस धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। निदेशक श्री संजीव कुमार मालवीय के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना एवं भव्य महाआरती संपन्न हुई। सप्तम दिवस के अवसर पर शोधपीठ परिसर में भगवान श्री गणेश की आकर्षक साज-सज्जा की गई। वैदिक मंत्रोच्चार एवं गणपति स्तुति के साथ पूजा-अर्चना की गई।
मुख्य अतिथि- विशाल लोकहित सांस्कृतिक समिति के सचिव श्री विजेंद्र वर्मा एवं श्रीमती नीलम वर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे।
सांस्कृतिक प्रस्तुति-श्री विशाला लोकहित सांस्कृतिक समिति कुमारी प्रिया लोदवाल के द्वारा गणेश वंदना एवं प्रीत मीणा ने गणेश स्तुति की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई,इस दौरान पूरा परिसर गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश से सुख, शांति, समृद्धि एवं जनकल्याण की प्रार्थना की उत्सव के दौरान आयोजित धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों ने उपस्थित जनों में उत्साह और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया।
अतिथियों का स्वागत श्री रितेश वर्मा श्री शुभम अहिरवार द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार श्री महेश कौशिक एवं आभार समीर मालवीय द्वारा किया गया। इस अवसर पर शोधपीठ के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ।



