जिले भर में 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत 3 अक्टूबर को सेवा सेतु शिविर लगाए जा रहे हैं। विकासखण्ड त्योंथर में ग्राम मझगवां में 3 अक्टूबर को जन विश्वास शिविर के साथ सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इस संबंध में कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि शासन की उच्च प्राथमिकता के सेवा संकल्प अभियान तथा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत आयोजित शिविर में सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई तथा लोक सेवा गारंटी योजना में दर्ज आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। शिविर में खाद्य विभाग के हितग्राहियों की ई केवाईसी अपडेशन, आयुष्मान कार्ड बनाने, आधार कार्ड में सुधार तथा अन्य विभागों की योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा।
कलेक्टर ने एसडीएम त्योंथर तथा सीईओ जनपद पंचायत त्योंथर को शिविर के लिए आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। सभी अधिकारी सुबह 8 बजे बस से कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना होकर सुबह 10 बजे सोहागी पहुंचकर पीएम श्री हाई स्कूल का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण होगा अधिकारियों का दल ग्राम मझगवां में आंगनबाड़ी केंद्र और उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण करेगा।
इसके बाद सभी अधिकारी शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मझगवां पहुंचकर सेवा सेतु शिविर में शामिल होंगे।
