रीवा में दो चरणों में राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। प्रथम चरण में 5 अक्टूबर से 10 अक्टबर तक बालक और बालिका वर्ग में हैण्डबाल और मार्शल आर्ट की प्रतियोगिता होगी। दूसरे चरण में एक नवम्बर से 5 नवम्बर तक बालक और बालिका वर्ग में फुटबाल की प्रतियोगिता होगी। इनमें संभागीय टीमें भाग लेंगी।

इस संबंध में कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि 17 वर्ष की आयु वर्ग के बालक और बालिकाओं के लिए हैण्डबाल, थांगता मार्शल आर्ट की प्रतियोगिता 5 से 10 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। इसी तरह 19 वर्ष की आयु वर्ग में बालक और बालिकाओं की फुटबाल प्रतियोगिता 1 से 5 नवम्बर तक आयोजित की जाएगी।

खास बातें

  • कलेक्टर ने कहा है कि जिला शिक्षा अधिकारी तथा जिला खेल अधिकारी प्रतियोगिताओं के लिए मैदान का निर्धारण कर लें।
  • खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन तथा परिवहन की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।
  • प्रतियोगिताओं से पूर्व निर्धारित खेल मैदान की साफ-सफाई तथा प्रतियोगिताओं के लिए आवश्यक प्रबंध करें।

कलेक्टर ने कहा है कि जिला शिक्षा अधिकारी तथा जिला खेल अधिकारी प्रतियोगिताओं के लिए मैदान का निर्धारण कर लें। खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन तथा परिवहन की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। प्रतियोगिताओं से पूर्व निर्धारित खेल मैदान की साफ-सफाई तथा प्रतियोगिताओं के लिए आवश्यक प्रबंध करें। विजेताओं को पुरस्कार देने, निर्णायकों की नियुक्ति तथा प्रतियोगिताओं से जुड़ी अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।