मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियन गेम्स-2026 में महिला मुक्केबाजी स्पर्धा के 75किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने पर सुश्री लवलीना बोरगोहेन को बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि सुश्री लवलीना को उनके जन्मदिन पर मिली यह स्वर्णिम उपलब्धि जश्न का सबसे बेहतरीन अवसर है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सुश्री लवलीना के उज्जवल भविष्य के लिए मंगलकामना की है।