रायसेन जिले की उदयपुरा तहसील के ग्राम छातेर निवासी श्री रेवाराम विश्वकर्मा को सरकार की वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत प्रतिमाह 600 रुपये की राशि प्राप्त हो रही है। नियमित रूप से मिलने वाली यह सहायता राशि उनके लिए आर्थिक संबल का माध्यम बनी है। हितग्राही रेवाराम बताते हैं कि उम्र बढ़ने के साथ रोजमर्रा की आवश्यकताओं को पूरा करना कठिन हो जाता है।

ऐसे समय में सरकार द्वारा दी जा रही पेंशन राशि से उन्हें काफी मदद मिल रही है। पेंशन की राशि से वे अपनी आवश्यक जरूरतों को पूरा कर पा रहे हैं और उन्हें आर्थिक रूप से सहारा मिल रहा है। सरकार की इस जनकल्याणकारी योजना का लाभ मिलने पर रेवाराम ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा कि शासन की योजनाएं जरूरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। प्रदेश में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान-2026 के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने और योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है।