युवा संगम कार्यक्रम के तहत रोजगार मेलों का प्रतिमाह आयोजन किया जा रहा है। मऊगंज कलेक्टर संजय कुमार जैन के मार्गदर्शन में शासकीय आईटीआई मऊगंज में रोजगार मेला आयोजित किया गया। मेले में शामिल 14 कंपनियों ने 199 युवाओं का चयन किया।
उप संचालक रोजगार अनिल दुबे ने बताया कि रोजगार मेले में विराज प्रोफाइल प्रा. लि. मुम्बई में 3, शाम्भवी सर्विसेज प्रा लि. पूणे में 24, टाटा इलेक्ट्रानिक्स बैंगलोर में 21, एमआरएल टायर्स गुजरात में 18, प्रगतिशील बायोटेक प्रा. लि. रीवा में 8, यूनो मिंडा ईवी सिस्टम गुरूग्राम हरियाणा में 25, आयसर ट्रक एण्ड बस पीथमपुर धार में 14, शक्ति पंप इंडिया लि. पीथमपुर में 13, जेके टायर्स मुरैना में 16, परमाल्ली वालेस प्रा. लि. भोपाल में 18, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस रीवा में 15, वेयर हाउस फ्लिप कार्ट, व्लिकिट स्वीगी में 4, एसबीआई क्रेडिट कार्ड में 11 तथा न्यू जील फैशन वियर प्रा. लि. धार में 9 युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये गये।



