मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियन गेम्स-2026 में महिला मुक्केबाजी स्पर्धा के 75किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने पर सुश्री लवलीना बोरगोहेन को बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि सुश्री लवलीना को उनके जन्मदिन पर मिली यह स्वर्णिम उपलब्धि जश्न का सबसे बेहतरीन अवसर है।
पासपोर्ट बनवाने में होने वाली देरी, पुलिस वेरिफिकेशन में अटकने वाले मामलों और आम नागरिकों की शिकायतों को कम करने के लिए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय भोपाल, पुलिस मुख्यालय भोपाल एवं रीवा पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में स्थानीय माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविधालय रीवा कैम्पस रीवा एवं…
श्रमिकों के लिए पुराने बस स्टैंड पर बना अस्थायी लेबर चौक, पहले दिन स्वास्थ्य शिविर के साथ योजनाओं की जानकारी बुजुर्ग यात्रियों की परेशानी का प्रशासन ने तत्काल किया समाधान, नए बस स्टैंड पर ऑटो-ई रिक्शा और यात्री सुविधाओं पर जोर
शासकीय कन्या महाविद्यालय सीधी में छात्राओं को रोजगारोन्मुखी एवं कौशल आधारित प्रशिक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ द्वारा 25 अगस्त 2026 से ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कोर्स का आयोजन किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से ग्राम पंचायत जसो, जनपद पंचायत नागौद, जिला सतना निवासी रामायण प्रसाद तिवारी पिता रोहणी प्रसाद के परिवार का पक्के घर का सपना साकार हुआ है। योजना के तहत उनका आवास स्वीकृत हुआ।
ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में कौशल उन्नयन तथा स्वरोजगार गतिविधियों में प्रशिक्षण देने के लिए जिले के लीड बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा सगरा में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान आरसेटी का संचालन किया जा रहा है।
रीवा में दो चरणों में राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। प्रथम चरण में 5 अक्टूबर से 10 अक्टबर तक बालक और बालिका वर्ग में हैण्डबाल और मार्शल आर्ट की प्रतियोगिता होगी।
uप्रभारी जिला कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन करने के लिये किसानों की सुविधा हेतु किसान पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।
मध्यप्रदेश शासन के पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा संचालित पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत सीधी जिले के शासकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के 1062 विद्यार्थियों को 73 लाख 10 हजार 177 रुपये की छात्रवृत्ति का भुगतान किया गया है।